गढ़वा, अप्रैल 18 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए एक गरीब मजदूर के अचानक लापता हो जाने से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। मामला भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कैलान मंगरदह टोला का है, जहां पत्नी ने अपने पति की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैलान टोला निवासी सरस्वती देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने पति 31 वर्षीय जिलाजित भुइयां की खोजबीन की मांग की है। उन्होंने बताया कि करीब सात महीने पहले गांव का ही ठेकेदार अजय यादव उसके पति को मजदूरी के लिए चेन्नई ले गया था। शुरुआती छह महीनों तक सब कुछ सामान्य रहा और ठेकेदार किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल से पति से बात करवा देता था।लेकिन पिछले एक महीने से जिलाजित का कोई अता-पता नहीं है। सरस्वती देवी का आरोप है कि जब उन्होंने ठेकेदार से संपर्क किया, ...