पाकुड़, अप्रैल 19 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर पंचायत अंतर्गत राजपोखर बड़ा टोला निवासी तबारक अंसारी (उम्र 21 वर्ष), पिता नजीर मियां, की चेन्नई में इलाज के दौरान मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों के अनुसार, तबारक अंसारी कई महीनों पहले रोज़गार की तलाश में चेन्नई गया हुआ था। गुरुवार 16 अप्रैल 2026 को उसके साथ काम करने वाले साथियों ने फोन कर बताया कि उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि तबारक अंसारी अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसका एक भाई है, जो शादी के बाद अलग रह रहा है। तबारक की खुद की शादी भी अगले साल तय होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक घटना हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.