चेन्नई में इंडस्ट्रियल ऑल की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न
जमशेदपुर, अक्टूबर 30 -- जमशेदपुर। इंडस्ट्रियल ऑल की ओर से चेन्नई में 'सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में न्यायसंगत बदलाव' विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, मेटलमाइंस सर्विसेज एंड इंजीनियरिंग एम्प्लॉइज फेडरेशन के महासचिव रघुनाथ पांडेय सहित विभिन्न शहरों के ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला में दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय अधिकारी आशुतोष भट्टाचार्य, कार्यक्रम समन्वयक अनीशा मारिया राजू और कोषाध्यक्ष कुलदीप भी शामिल हुए। चर्चा में तकनीकी बदलावों का रोजगार पर प्रभाव, श्रमिक अधिकार, लैंगिक समानता, नए श्रम कानून, नियोक्ताओं की जवाबदेही और सामूहिक सौदेबाजी जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.