सिमडेगा, जुलाई 9 -- बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोनसोदे बाजार टोली निवासी 32 वर्षीय प्रभात मड़की चेन्नई जाने के क्रम में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। उसकी मानसिक स्थिति अचानक बिगड़ने के बाद वह बीच रास्ते में ट्रेन से उतर गया था। इस संबंध में लापता युवक के पिता प्रीतम मड़की ने बानो थाना में लिखित आवेदन देकर बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है। थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, प्रभात मड़की 6 जुलाई को घर से चेन्नई जाने के लिए निकला था। सफर के दौरान उसकी मानसिक स्थिति अचानक बिगड़ गई। इसके बाद वह बीच रास्ते में ही ट्रेन से उतर गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर : 22 जून से लापता करूं कुमार दास की बरामदगी की गुहार परिजनों को आशंका है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण प्रभात कहीं भटक गया है। उन्होंने आम लोगों से अपील की ह...