नई दिल्ली, जून 20 -- भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने शनिवार को अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम उम्मीद के मुताबिक बैटिंग नहीं कर सकी और पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए। ये सभी विकेट कृष्णा को मिले, जिन्होंने पावरप्ले में लगातार पांच ओवर का स्पेल किया। वनडे में उनका ये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी बन गया है। अफगानिस्तान की टीम तीसरे वनडे में पावरप्ले में 4 विकेट खोकर 37 रन ही बना सकी। दूसरे छोर से अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को परेशान कर रहे गुरनूर बराड़ को शुरुआती ओवरों में सफलता नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, कोहली की फिटनेस पर भी आया अपडेटप्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान का टॉप ऑर्डर किया ध्वस्त तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्ण...