सासाराम, जून 2 -- चेनारी, एक संवाददाता। पंचायत सरकार भवन मल्हीपुर के प्रांगण में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत के विभिन्न गांव से आए लोगों ने अधिकारियों से अपनी समस्याएं सुनाई। इस दौरान शिविर में प्रखंड स्तर के विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद थे। शिविर में कृषि विभाग, जीविका, मनरेगा, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग, आवास विभाग, अंचल कार्यालय सहित कुल 19 विभाग के काउंटर लगे हुए थे। पंचायत के लोगों ने विभिन्न काउंटरों पर पहुंचकर आवेदन दिया और अधिकारियों से समस्या का निधन करने की अपील की। अधिकारी भी उनके कार्य का निष्पादन करने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- जन शिकायतों का प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित करें शिविर का नेतृत्व जिला पंचायती राज पदाधिकारी अमृता ओशो गर्ग ने किया। मौके पर बीडीओ...