कानपुर, नवम्बर 26 -- चेनपुलिंग करने के मामले में कनपुरिये टॉप पर हैं। प्रयागराज मंडल के कानपुर में 2025-26 में 625 मामले सामने आए हैं। यह पूरे मंडल में सबसे ज्यादा हैं। आठ महीनों में प्रयागराज मंडल के 21 स्टेशनों में कुल 4022 बार चेन पुलिंग कर ट्रेनों को गैर कानूनी रूप से रोका गया था। रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई भी गई, वहीं आरोपितों पर जुर्माना भी लगा। ये वे मामले हैं, जो कार्रवाई होने पर सामने आए हैं। बता दें कि कानपुर सेंट्रल स्टेशन में अप्रैल से अब तक कुल 625 चेन पुलिंग के मामले हुए हैं। इसके बाद टूंडला में 388, इटावा में 285, प्रयागराज जंक्शन पर 284, फतेहपुर में 283, पनकी धाम पर 36 मामले दर्ज किए गए। सबसे कम 18 मामले अनवरगंज स्टेशन पर दर्ज हुए हैं। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि अकारण ट्रेन रोकना अपराध है। लगातार कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.