सुशील कुमार सिंह, मई 2 -- Bihar News Today: बिहार के आरा रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के इलाकों में ट्रेनों को निशाना बनाकर शराब की तस्करी करने वाले एक बेहद खतरनाक और संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी और सफल कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के सरगना समेत कुल नौ शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह चलती ट्रेनों में चेन पुलिंग कर उन्हें सुनसान जगहों पर रोकता था और पुलिस या आम जनता द्वारा विरोध करने पर पथराव जैसी हिंसक वारदातों को अंजाम देकर शराब उतारने का काम करता था। इन तस्करों की गिरफ्तारी से आरा और उसके आसपास रेलमार्ग पर होने वाली शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क की कमर टूट गई है।एक महीने से थी पुलिस को तलाश रेल पुलिस और आरपीएफ की टीम पिछले करीब एक महीने से इस शातिर गिरोह के पीछे लगी हुई थी। पुलि...