मधुबनी, मार्च 27 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही विधानसभा संग जिले के महान समाजसेवी स्व. चेथरू महतो की प्रतिमा का अनावरण शुक्रवार को किया गया। मौके पर राजद नेता अरुण सिंह कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे। श्री अरुण ने स्व. महतो को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका संघर्ष, समर्पण और समाज सेवा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी प्रतिमा उनके विचारों को जीवित रखेगी। उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में न्याय और विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...