मेरठ, जनवरी 24 -- क्षेत्र के चेता वाला गांव में मामूली कहासुनी के पश्चात गुरुवार की साय दो पक्षों में मारपीट और जमकर पथराव हुआ। जिसमें दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हो गया। जिन्हें सीएससी पर उपचार कराया। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। गुरुवार शाम चेता वाला गांव में दो पक्षों में सनी व नेपाल के बीच मामूली कहांसुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों की ओर से मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष की ओर से शनि वह दूसरे पक्ष के नेपाल को चोट आई। जिनका सीएससी पर उपचार कराया गया। परंतु शुक्रवार को मारपीट के बाद की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव किया गया है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस भी अलर्ट हो गई। तभी दोनों पक्षों की ओर से तीन-तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। थाना प...