उरई, मई 14 -- उरई। संवाददाता नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर एक सभासद जितेंद्र याज्ञिक व प्रतिनिधि पकंज याज्ञिक ने गुरुवार को अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन दिया। इसमें झांसी रोड उमरारखेरा पुलिया व गढ़ी मंदिर के पास दोनों तरफ पैरापेट वॉल व क्रैश बैरियर न बने होने से आम लोगों की परेशानी से अवगत कराया। उन्होंने चेतावनी चिन्ह, रिफ्लेक्टर व ब्रेकर आदि न होने के कारण आएदिन होने वाली सड़क दुर्घटना के बावत भी जानकारी दी। लिहाजा मांग उठाई गई है कि सड़क सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए दोनों तरफ पैरापेट वॉल व क्रैश बैरियर का निर्माण कराए जाने की मांग उठाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...