बस्ती, जुलाई 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर नीचे है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार को शाम पांच बजे अयोध्या में जल स्तर 91.73 मीटर रहा है। यह चेतावनी बिन्दु है, आयोग के अनुसार जलस्तर बढ़ने का ट्रेंड है। नदी का जलस्तर प्रत्येक दो घण्टे पर एक सेमी ऊपर चढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: गंगा में जलस्तर घटा, रामगंगा नदी का बढ़ने लगा जलस्तरजल स्तर बढ़ने से ग्रामीणों का डर सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ आपदा प्रभावित गांवों में रहने वाले ग्रामीणों में डर है। प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दिया है तो बाढ़ खंड ने तटबंधों पर निगरानी तेज कर दी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से एक ओर जहां नदी तटबंधों के करीब पहुंचने लगी है, वहीं संदलपुर, छतौना मांझा, कन्हईपुर, खेमराजपुर, पकड़ी संग्राम सहित गांवों के समी...