चेतावनी बिंदु से 46 सेंटीमीटर ऊपर बह रही गंगा
उन्नाव, अगस्त 24 -- उन्नाव, संवाददाता। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है। रविवार शाम जलस्तर 112.460 मीटर तक पहुंच गया। यह चेतावनी बिंदु 112 मीटर से 46 सेंटीमीटर ऊपर और खतरे के निशान 113 मीटर से महज 54 सेंटीमीटर नीचे है। पानी बढ़ने से परियर क्षेत्र के कई गांवों के किनारे जलभराव हो गया है और ग्रामीण खेतों तक जाने के लिए नावों का सहारा लेने लगे हैं। सदर तहसील क्षेत्र के देवीपुरवा, पनपथा, लालतुपुरवा, बाबू बंगला समेत कई गांवों में किसानों की सैकड़ों बीघे फसल पानी की चपेट में आ गई है। जलस्तर बढ़ने से किसानों में बाढ़ की आशंका को लेकर बेचैनी है। गांवों के किनारे पानी पहुंचने के बाद ग्रामीण भूसा, हरा चारा, लकड़ी और अन्य जरूरी सामान जुटाने के लिए भी नावों का सहारा ले रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.