कन्नौज, अगस्त 21 -- कन्नौज, संवाददाता। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 124.980 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु 124.970 मीटर से 0.010 मीटर ऊपर पहुंच गया। हालांकि जलस्तर अभी खतरे के निशान 125.970 मीटर से 0.99 मीटर नीचे है, लेकिन लगातार बढ़ोतरी की प्रवृत्ति ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। नरौरा बांध से लगातार पानी छोड़े जाने को गंगा के बढ़ते जलस्तर की प्रमुख वजह माना जा रहा है। बाढ़ विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 20 और 21 अगस्त को नरौरा बांध से 1,34,584 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। विभाग के अनुसार नरौरा से छोड़ा गया पानी करीब 48 घंटे में मेहंदी घाट स्थित गेज तक पहुंचता है। ऐसे में आने वाले दिनों में जलस्तर और बढ़ने की आशंका बनी हुई है। बढ़ते पानी का ...