चेतावनी बिंदु के करीब गंगा, कटरी पर बाढ़ का खतरा
कानपुर, अगस्त 4 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जलस्तर लगातार बढ़ने से गंगा उफान भर रही हैं। बिठूर से बैराज के बीच गंगा किनारे कटरी के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है तो वहीं शहर में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब है। शहरी क्षेत्र में गंगा किनारे घाटों की सीढ़ियां डूबती जा रही हैं। मानसून ऐसे ही बरसता रहा तो जल्द ही गंगा चेतावनी बिंदु को पार कर खतरे के निशान की ओर होगी। गंगा के जलस्तर को देखते हुए बैराज के सभी 30 गेट पूरी तरह ऊपर हो गए हैं। मंगलवार को बैराज से पूरी रफ्तार में पानी गिरता रहा। शाम आठ बजे तक बैराज से 2,61,933, हरिद्वार बैराज से 99,747 और नरोरा से 1,24,171 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बैराज पर अप स्ट्रीम (बिठूर से बैराज) में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 72 सेमी नीचे 113.28 मीटर था। डाउन स्ट्रीम (बैराज के नीचे) जलस्तर 11...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.