देहरादून, अगस्त 5 -- हरिद्वार। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा उफान पर है। तड़के बारिश के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ गया। बुधवार सुबह नौ बजे गंगा का जलस्तर 292.45 मीटर रिकॉर्ड हुआ। चेतावनी निशान 293 मीटर से 55 सेंटीमीटर नीचे गंगा बह रही है। खतरे का निशान 294 मीटर पर है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश, श्रीनगर डैम और पशुलोक बैराज से गंगा में अतिरिक्त जल की निकासी के बाद जलस्तर बढ़ा। प्रशासन गंगा के बढ़ते जलस्तर पर सतर्क कर निगाह रख रहा है। यह भी पढ़ें- चेतावनी बिंदु के करीब गंगा, कटरी पर बाढ़ का खतरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...