चेतावनी निशान पर बही गंगा, अलर्ट जारी
हरिद्वार, जुलाई 28 -- हरिद्वार, संवाददाता। भीमगोड़ा बैराज पर मंगलवार को गंगा साल में पहली दफा करीब एक घंटे तक चेतावनी निशान पर बहती रही। श्रीनगर डैम और पशुलोक बैराज से गंगा में अतरिक्त जल छोड़े जाने के बाद हरिद्वार में सुबह से गंगा का जलस्तर बढ़ता गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर 293 मीटर रिकॉर्ड हुआ। गंगा में अतिरिक्त जल छोड़े जाने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट पर है। वहीं गंगा का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बन गया है। मंगलवार को इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड हुआ। गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान पर दर्ज होने के बाद गंगा के तटीय क्षेत्रों पर आपदा का खतरा मंडराने लगा। हालांकि दोपहर एक बजे के बाद गंगा का जल स्तर घटना शुरू हो गया था। बावजूद इसके गंगा के जल स्तर पर सतर्क निगाह रखी जा रही ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.