उरई, मार्च 1 -- उरई। डीएम की चेतावनी व फटकार के बाद शहर के अजनारी रोड स्थित डीवीसी सड़क का नए सिरे से निर्माण कराया गया है। डीएम के निर्देशों का अनुपालन कर ठेकेदार ने नए सिरे से डामरीकृत सीसी सड़क बनवाई। रातोंरात सड़क बनने से क्षेत्रीय लोगों से राहत की सांस ली है। पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान डीएम ने दोबारा सड़क बनवाए जाने के कड़े निर्देश दिए थे। उरई के अजनारी रोड स्थित डीवीसी मार्ग पर नगर पालिका ने सड़क निर्माण कराया। 38 लाख की लागत से ठेकेदार द्वारा डामरीकृत सड़क डाली गई। पिछले दिनों जब डीएम राजेश कुमार पांडेय ने स्थलीय निरीक्षण किया तो गुणवत्ता नहीं मिली। उन्होंने कड़ी नारागी जाहिर करते हुए दोबारा सड़क निर्माण कराए जाने के कड़े निर्देश दिए। इधर, जिलाधिकारी के निर्देशों का पालिका ईओ रामअचल कुरीलद ने कड़ाई के साथ अनुपालन कराया। साथ ही डीवीसी र...