गुड़गांव, अप्रैल 12 -- गुरुग्राम,अमर मौर्य। मानेसर औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों में बवाल के बाद गिरफ्तार श्रमिकों की रिहाई के लिए सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) सोमवार को उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। चेतावनी दी कि ऐसा न हुआ तो 16 अप्रैल को राज्यस्तरीय पर प्रदर्शन करेंगे। सूटी का कहना है कि मानेसर में श्रमिक आंदोलन पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ 55 श्रमिकों की बिना शर्त रिहाई की जाएं। सीटू राज्य महासचिव जयभगवान, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, सतबीर सिंह, कोषाध्यक्ष सुखबीर सिंह जारी संयुक्त बयान में कहा है कि कारखानों में काम करने वाले श्रमिकों का भयंकर शोषण किया जा रहा है। श्रमिकों से बिना ओवरटाइम दिए 12 से 14 घंटे काम ले रहे हैं।साप्ताहिक अवकाश तक नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मानेसर में हुए घटनाक्रम के पीछे मालिक...