चेतावनी : आज ऑरेंज और 30 मई को रेड अलर्ट
हमीरपुर, मई 28 -- हमीरपुर, संवाददाता। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। 30 मई तक मौसम के खराब होने की चेतावनी दी गई है। 29 मई को ऑरेंज अलर्ट और दूसरे दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज आंधी, वज्रपात एवं ओलावृष्टि की संभावनाएं हैं। हवाएं 60 से लेकर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। उधर, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद तापमान में भी तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई है। आसमान पर बादलों की आवाजाही भी शुरू हो चुकी है। बता दें कि 29 मई तक जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन 60 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा कुछ स्थानों पर 80 किमी प्रति घंटा तक झोंके आने की संभावना जताई गई है। साथ ही मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरने एवं ओलावृष्टि की भी आशंका है। 29 और 30 मई के बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.