बिजनौर, मार्च 2 -- बिजनौर। होली का पर्व नजदीक आते ही जनपद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। इस बार साफ संदेश दिया गया है कि अगर किसी ने त्योहार की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसे सीधे जेल की हवा खानी पड़ेगी। पुलिस प्रशासन ने मिश्रित आबादी वाले इलाकों को विशेष रूप से चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की रणनीति अपनाई है। थाना स्तर पर शांति समिति की बैठके आयोजित कर अधिकारियों ने दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों से संवाद कर सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए निगरानी रखी जाएगी। प्रमुख चौराहों और बाजारों में पैदल गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस का फोकस इस बार हुड़दंग करने वाले किशोरों और युवाओं पर भी रहेगा। अक्सर रंग डालने या डीजे की आड़ में कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करते ह...