चेतावनी: - आयुष्मान का भुगतान अटका तो मरीजों की मुश्किल बढ़ेगी
गुड़गांव, अगस्त 30 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज कराने वाले मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के क्लेम का भुगतान लंबे समय से लंबित होने का आरोप लगाते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) हरियाणा ने सरकार को सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी है। आईएमए के अनुसार तय 15 दिन की समय-सीमा में भुगतान होने के बजाय कई अस्पतालों के क्लेम छह महीने से अधिक समय से लंबित हैं। इससे अस्पतालों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है और योजना के तहत गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को इलाज उपलब्ध कराना मुश्किल होता जा रहा है। आईएमए हरियाणा की अध्यक्ष डॉ. सुनीला सोनी, सचिव डॉ. योगेश जिंदल व आईएमए हरियाणा एवं आईएमएएचबी के चेयरमैन डॉ. अजय महाजन की ओर से कहा गया है कि पिछले करीब तीन वर्षों से भुगतान की समस्या के समाधान के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.