मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर। वरीय रेल अधीक्षक मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में शनिवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें थानेदारों को क्राइम कंट्रोल करने की सख्त हिदायत दी गई। यह चेतावनी भी दी गई कि अगर वे इसमें सफल नहीं हो रहें तो उन्हें हटाया जाएगा। इसके अलावा रेल थाने के थानेदारों को पुराने केसों की जांच पूरी करने, फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उन्हें तकनीकी बिंदुओं और वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धति अपनाने को कहा गया। अपराध गोष्ठी में रेल एसपी बीना कुमारी के अलावा सभी रेल डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर और थानेदार शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.