चेताया: आदित्य को न्याय दो नहीं तो सड़कों पर उतरेंगे: भाकियू तोमर
सहारनपुर, अगस्त 25 -- सहारनपुर। शामली के किसान आदित्य को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कमिश्नर कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रभारी अजय त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपर आयुक्त रमेश कुमार को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। चेताया कि आदित्य को न्याय दो नहीं तो सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। संगठन के पश्चिमी युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष पारित उपाध्याय ने आरोप लगाया कि 17 अगस्त को आदित्य की जमीन पर कथित कब्जे के मामले में कानूनगो, पटवारी और दरोगा मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों के रवैये से क्षुब्ध होकर किसान आदित्य ने खुद को आग लगा ली, जिससे वह करीब 60 प्रतिशत झुलस गया और फिलहाल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है और वह जिंदगी-म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.