रायबरेली, अगस्त 19 -- डलमऊ संवाददाता। पर्वतीय क्षेत्रों में जारी लगातार झमाझम बारिश के कारण गंगा के जलस्तर में तेज़ी से वृद्धि हो रही है। जलस्तर में प्रति घंटे एक से दो सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही है। जिससे क्षेत्र के लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों का आवागमन प्रभावित होने की आशंका बढ गयी है। मंगलवार को अपरान्ह तीन बजे गंगा का जलस्तर 98.020 सेंटीमीटर था, जो चेतावनी बिंदु 98.360 सेंटीमीटर से केवल 34 सेंटीमीटर दूर है। हालांकि वर्तमान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति नियंत्रण में है और किसी अफरा-तफरी का माहौल नहीं है।जलस्तर में बढ़ोतरी होने से बाढ प्रभावित क्षेत्रों के नालो तक पानी पहंचने लगा है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: हर साल गंगा की बाढ़ में कट जाती तीस बीघा खेती क्षेत्र के चक मलिक, भीटी, मोहदनपुर, जमाल नगर, पूरे नया, पूरे रेवती, खपराता...