चेतन चौधरी बेकसूर, सिया गोयल उसे फंसा रही; केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया ट्विस्ट
नई दिल्ली, जून 24 -- Ketan Agarwal Murder Case Siya Goyal: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड ने पूरे देश को एक बार फिर से झकझोर कर रख दिया है। मंगेतर और उसके प्रेमी द्वारा की गई खौफनाक साजिश का शिकार बने 26 वर्षीय केतन अग्रवाल का परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है, तो वहीं आरोपी चेतन चौधरी का परिवार अपने बेटे को बेकसूर बताते हुए जानबूझकर उसे फंसाए जाने का आरोप लगा रहा है। चेतन चौधरी के परिवार का आरोप है कि सिया गोयल जानबूझकर उनके बेटे को फंसा रही है, जबकि सारा किया धरा उसी का है। एएनआई से इस मामले पर बात करते हुए चेतन के चाचा उदयराम चौधरी ने अपने भतीजे को पूरी तरह से बेकसूर बताया। उन्होंने दावा किया कि चेतन बेहद शरीफ और शांत लड़का है। बचपन से लेकर आज तक उसका किसी से भी कोई झगड़ा नहीं हुआ। वह शांति के साथ अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने का काम करता था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.