प्रयागराज, मार्च 2 -- मोबाइल की लत से बचाव के लिए दीदीजी ज्ञान गंगा विद्यालय रसूलाबाद में आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से 23 फरवरी से एक मार्च तक बाल चेतना शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बच्चों ने शब्दों के महत्व को समझा कि कैसे हमारे विचार और बोलचाल हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। इसके साथ टीमवर्क तथा सहयोग की भावना, खेलों के माध्यम से जीवन कौशल जैसे अनुशासन, धैर्य और सहयोग की शिक्षा ली। प्रधानाचार्य डॉ. जया मिश्रा ने कहा कि इस शिविर से बच्चों की स्मरण शक्ति भी मजबूत हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...