पटना, जून 13 -- एमिटी बिजनेस स्कूल की प्रमुख डॉ. चेतना प्रीति ने अपनी पुस्तक "शी ड्रीम्स: वीमेन एंटरप्रेन्योर्स लीडिंग द वे" राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां को भेंट की। इस पुस्तक में महिला उद्यमियों की दृढ़ता, नवाचार और नेतृत्व क्षमता के बारे में बताया गया है जो भारत के समाजिक-आर्थिक परिदृश्य को बदल रही है। यह पुस्तक 10 महिला उद्यमियों की केस स्टडीज व उनके संघर्ष, सफलता और जीवन यात्रा की झलक प्रदान करती है। यह पुस्तक महिला उद्यमिता की परिवर्तन शक्ति का प्रतीक है जो महिलाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ मार्गदर्शन भी देती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.