नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- बजाज ऑटो ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की चेतक रेंज में बड़ा अपडेट किया है। इसके तहत, कंपनी ने अपनी पूरी रेंज में नए फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस दे रही है। साथ ही, कंपनी ने रेंज के लिए नाम भी अपडेट किए हैं। 2026 बजाज चेतक रेंज अब 'C सीरीज' के नाम से जानी जाएगी, इसे तीन हिस्सों में बांटा गया है। इसमें C 35, C 30 और C 25 शामिल हैं। यह नया तरीका कंपनी की उस रेंज को ज्यादा साफ और व्यवस्थित बनाता है, जिसका पिछले कुछ सालों में काफी विस्तार हुआ है। यह विस्तार देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक के तौर पर मिली जबरदस्त पॉपुलैरिटी है। इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत फ्लैगशिप मॉडल C 35 01 में गूगल मैप्स का इंटीग्रेशन है, जिसे सीधे चेतक ऐप में ही जोड़ा गया है। कंपनी के अनुसार, यह फीचर ग्राहकों की लगातार इस डिमांड...