गाजीपुर, अप्रैल 20 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हरपुर में अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के अवसर पर चेतक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। मैदान में दूर-दराज से आए घुड़सवारों ने अपने-अपने घोड़ों के साथ दमखम दिखाया, जिससे पूरा आयोजन आकर्षण का केंद्र बना रहा। मुख्य प्रतियोगिता में संतोष पाठक के घोड़े ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दयाशंकर यादव दूसरे और सुहेल तीसरे स्थान पर रहे। वहीं जूनियर वर्ग में इंद्रपाल सिंह का घोड़ा प्रथम, विशाल यादव का द्वितीय और सुधीर सिंह गहमरी का घोड़ा तृतीय स्थान पर रहा। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम जयंती पर कलाकारों को किया गया सम्मानित श्रद्धालुओं ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.