गढ़वा, मई 10 -- मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र स्थित बेचिरागी गांव माहेताम में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चेड़ी दाई धाम मंदिर में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने मंदिर के मुख्यद्वार का ताला तोड़कर परिसर में प्रवेश किया और दानपेटी समेत मंदिर में रखी नकदी व कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर का टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर हड़कंप मच गया। उसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- मंदिर से घंटा और चांदी की आंखें चोरी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों का निरीक्षण कर साक...