हजारीबाग, मई 4 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ के चेडरा पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न योजनाओं का चयन किया गया। पंसस मुन्नी देवी ने ग्रामसभा में 15वें वित्त एवं डीएमएफटी योजना के तहत गांव की कई महत्वपूर्ण योजनाओं को योजना में शामिल करने का प्रस्ताव दिया। जिसमें ग्राम चलंगा के श्मशान घाट ओकला तरी श्मशान घाट, मुक्तिधाम श्मशान घाट एवं ढंगरटोली श्मशान घाट में शेड तथा जलावन स्थल बनाने की मांग की है।इसके अलावा बाल विकास विद्यालय से श्मशान घाट तक गार्डवाल एवं पथ निर्माण, चलंगा में श्मशान शेड, कारू मिश्रा के घर सचिन कसेरा के घर तक पेवर ब्लॉक निर्माण, पारटांड़ में ट्रांसफार्मर से बाबूलाल के घर होते हुए पुल तक नाली, जमुनिया नदी सूर्य मंदिर के बगल में दोनों घाट की ओर सीढ़ी निर्माण, चलंगा में पी...