गोंडा, मार्च 22 -- गोण्डा। भगवान झूलेलाल का अवतरण दिवस चेटी चंद्र संत आसुदा राम आश्रम में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सिंधी समाज के प्रवक्ता किशन राजपाल ने बताया कि इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस में रजत लखमानी, दित्विक रायतानी, सिंधुजा, लक्षिता रायचंदानी, मनस्वी रावलानी सहित बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं व पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...