लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ, संवाददाता। सिंधी समाज की आम सभा में नई कमेटी का गठन हुआ। चेटी चंड्र मेला कमेटी के अध्यक्ष रतन मेघानी और महामंत्री संजय जसवानी को दोबारा तैनाती दी गई। वहीं, कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी एक बार फिर सतेंद्र भावनानी को मिली। लखनऊ सिंधु सभा अध्यक्ष अशोक मोतियानी ने बताया कि आलमबाग शिवशांति आश्रम में सिंधी समाज की आम सभा की बैठक में संत सांई मोहन लाल, हरीश लाल की मौजूदगी में सर्व सम्मति से नई मेला कमेटी गठित हुई। कार्यकारिणी की पहली बैठक में कमेटी में अच्छा कार्य करने वाले प्रमुख सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में मोहनदास लधानी, राजाराम भावनानी, जेपी नागपाल, नानक चंद लखमानी, किशन चंद बमबानी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...