गुमला, मई 12 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के चेटर चाहा निवासी 30 वर्षीय दीपक तिर्की ने मंगलवार को फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की मां शांति तिर्की ने बताया कि वह किसी काम से बाजार गई थीं। शाम को घर लौटने पर बेटे को कमरे में साड़ी के सहारे लटका पाया। उन्होंने बताया कि दीपक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...