हल्द्वानी, मई 2 -- हल्द्वानी। वनभूलपुरा से लगे गफ्फुर बस्ती में 12 वर्षीय बालिका चेचक से की मौत होने की अफवाह के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि, जांच में बालिका की मौत बुखार से हुई पाई गई। सीएमओ डॉ. हरीश चन्द्र पंत ने बताया कि शनिवार को गफूर बस्ती में बालिका की चेचक से मौत की सूचना मिली थी। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने मृतका के परिजनों से पूरी जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि बालिका की तबीयत बिगड़ने पर उसे कालाढूंगी के नया गांव में झाड़-फूंक के लिए ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- जमुई : मौरा में चमकी बुखार से 12 वर्षीय बालक की मौत टीम की प्रारंभिक जांच में चेचक या चेचक जैसे लक्षणों की कोई पुष्टि नहीं हुई। मृतका के घर व आसपास के क्षेत्र का भी जायजा लिया गया, जहां चेचक जैसी को...