कुशीनगर, मार्च 9 -- कप्तानगंज (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद।चेचक नाम की जो खतरनाक बीमारी पूरे देश से उन्मूलित हो गई है, उसके जैसे लक्षणों वाली बीमारी से कप्तानगंज क्षेत्र के बौलिया गांव के करखनिया टोला में करीब 55 साल की एक महिला की रविवार को मौत हो गई। यही नहीं, उसी तरह के लक्षण वाली बीमारी से टोले का 25 वर्ष का एक युवक भी बीमार है, जिससे गांव के लोग दहशत में हैं। कुछ लोगों को पहले यह बीमारी हुई, लेकिन वे ठीक हो चुके हैं। एमओआईसी ने गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर दवाइयां वितरित कराईं। उन्होंने बताया कि दोनों मरीजों को चेचक होने का अंदेशा है। सीएमओ का कहना है कि सोमवार को गांव में टीम भेजकर घर-घर जांच कराएंगे। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद ही पुष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत किस बीमारी से हुई है।ग्रामीणों की मानी जाए तो इस बीमारी...