हापुड़, मार्च 14 -- जमीन खरीद के 36 लाख रुपये के चेक बाउंस होने के बाद रुपये मांगने पहुंची महिला के साथ मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कई नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम बदरखा निवासी सहाना पत्नी मोहम्मद असलम ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उल्लेख किया है कि रिजवान, फईम, शहनावज और साबू निवासी ग्राम बैठ ने उसकी जमीन खरीदने के लिए 36 लाख रुपये के चेक दिए थे। जब पीड़िता ने चेक बैंक में लगाए तो सभी चेक बाउंस हो गए।पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपियों को चेक बाउंस होने की जानकारी दी तो उन्होंने रुपये नगद देने के लिए अपने घर बुलाया। आरोप है कि 7 फरवरी 2026 को दोपहर करीब ढाई बजे जब वह फरमान और तसीमुलहक के साथ रुपये लेने रिजवान के घर पहुंची और पैसे मांगे तो वहां मौजूद रिजवान, फईम, शौकीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.