चेक बाउंस में पारस नाथ सेल्स के प्रोपराइटर तलब
आगरा, जुलाई 1 -- दो लाख रुपये के चेक बाउंस के आरोप में आरोपित पारसनाथ सेल्स कॉरपोरेशन के प्रोपराइटर रोहन जैन निवासी जिला एटा को अदालत ने तलब किया है। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वितीय सोनम शर्मा ने आरोपित को 29 जुलाई को न्यायालय में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। यश पॉली इंडस्ट्रीज अरतोनी के संचालक सागर कुमार ने अधिवक्ता अनिल अग्रवाल के माध्यम से अदालत में मुकदमा दायर किया है। बताया कि विपक्षी ने उनकी फर्म से थोक मात्रा में पीवीसी रेजिंग केमिकल कैल्सियम डीओपी ऑयल आदि सामान उधार खरीदा था। दो लाख रुपये का चेक दिया जो बैंक में डिसऑनर हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.