रुद्रपुर, मार्च 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। वीजा दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को अदालत ने चेक बाउंस के मामले में दोषी करार देते हुए तीन माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 6.5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव मलसी दरऊ निवासी परमजीत सिंह ने अदालत में दायर याचिका में बताया कि वह अपनी बहन के साथ विदेश जाने के लिए वीजा संबंधी जानकारी लेने बिलासपुर के गांव रवाना लाला उर्फ बिशनपुरी निवासी दीदार सिंह से मिले थे। आरोपी ने वीजा बनवाने के लिए 31.34 लाख रुपये खर्च होने की बात कहकर पीड़ित से रकम ले ली, लेकिन वीजा नहीं बन सका। इस पर गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत के बाद आरोपी ने 30 नवंबर 2023 को तीन चेक दिए, जिनमें से छह लाख रुपये का एक चेक बाउंस हो गया। पीड़ित द्वारा कई बार रकम मां...