चेक बाउंस मामले में रिमा चौबे की बरी होने का फैसला रद्द
रांची, सितम्बर 30 -- रांची। न्यायायुक्त अनिल मिश्रा-1 की अदालत ने चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए निचली अदालत के बरी करने के आदेश को रद्द कर दिया है। अदालत ने मामले को वापस निचली अदालत में भेज दिया है। शिकायतकर्ता स्मिता सिंह ने रीमा चौबे के खिलाफ 2,92,665 रुपये के चेक बाउंस होने पर शिकायत दर्ज कराई थी। निचली अदालत ने साक्ष्य के अभाव में 13 मई 2026 को आरोपी को बरी कर दिया था। अपील पर सुनवाई करते हुए अदालत ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए कहा कि हर मामले का फैसला गुण-दोष के आधार पर होना चाहिए। अदालत ने अपीलकर्ता को 10,000 रुपये का जुर्माना जमा करने की शर्त पर साक्ष्य पेश करने का एक और अवसर दिया है। दोनों पक्षों को 15 दिनों के भीतर निचली अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.