रुद्रपुर, मार्च 30 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने चेक बाउंस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि एनआई एक्ट में वांछित आरोपी दीनदयाल पुत्र बालक राम को उसके निवास आजादनगर थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से अन्धीकना थाना शाही जिला बरेली का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद उसे विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश बबाढ़ी एवं कांस्टेबल विपेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...