रुद्रपुर, अप्रैल 3 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चेक बाउंस के एक मामले में दोषी करार दिए गए पूर्व पार्षद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में सुनवाई में पेश न होने पर अभियुक्त के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। अदालत के आदेश के अनुपालन में कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक वार्ड-31 के पूर्व पार्षद और भाजपा नेता सचिन मुंजाल को धारा 138 एनआई एक्ट के तहत चेक बाउंस के मामले में 27 फरवरी 2025 को अदालत ने दोषी करार देकर छह माह की सजा और 70 हजार रुपये का अर्थदंड किया था। सुनवाई के दौरान वह अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इस पर कोर्ट ने अभियुक्त के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। कोतवाली ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आर...