दुमका, जून 24 -- चेक बाउंस करने के तीन साल पुराने मामले में नगर थाना की पुलिस ने दुधानी निवासी संजीव कुमार दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर की है।

गिरफ्तारी का कारण संजीत कुमार दास के विरुद्ध दुमका कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था। जानकारी के अनुसार दुधानी निवासी सह प्रज्ञान केन्द्र के संचालक वीरेन्द्र कुमार साह एवं आरोपी संजीव कुमार दास दोनों ही पड़ोसी है और तीन साल पहले संजीव कुमार दास ने वीरेन्द्र से 1.20 लाख रुपया कर्ज के रूप में लिया था। बकाए राशि की मांग कई बार संजीव से की गई। दबाव बनाने पर उसने 1.20 लाख रुपए का एक चेक वीरेन्द्र साह को थमा दिया, जब चेक को भुनाने के लिए बैंक में जमा किए गए तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद संजीव पर लगातार रुपए के लिए दबाव बनाया गया, पर वह रूपए नहीं दे रहा थ...