चाईबासा, जून 25 -- चाईबासा। चेक बाउंस करने का मामला गुवा थाना अंतर्गत गुवासाईं नुइया निवासी मनीष कुमार अग्रवाल ने घाटशीला के काशीडीइ निवासी सुमेंदु डे के खिलाफ सीजेएम की अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया है। 25 जून 2026 को दर्ज मामले में बताया गया है कि सुमेंदु डे ने मनीष कुमार अग्रवाल से दोस्ताना लोन 4फरवरी 2026 को11लाख रूपए लिया था।उस समय एकरारनामा बनाया गया था कि शीघ्र पैसा वापस कर दिया जाएगा। लेकिन समय पर पैसा वापस नहीं किया गया। बहुत कहने पर 15 मार्च को7 लाख और 17 अप्रैल 2026 को 1लाख72 हजार रूपए का चेक सुमेंदु डे के द्वारा घाटशीला स्टेट बैंक का दिया।जब मनीष कुमार अग्रवाल ने गुवा बैंक में निकासी के लिए चेक जमा किया तो सुमेंदु डे के खाते में पैसा नहीं रहने के कारण चेक बाउंस कर गया। इसके बाद मनीष ने अपने अधिवक्ता के द्वारा चेक बाउंस करने क...