बक्सर, मई 8 -- पेज तीन के लिए ------ बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित वीर कुंवर सिंह सेतु चेक पोस्ट पर शराब के मामले में जब्त बाइक चोर चुरा ले गए। इस मामले में उत्पाद थानाध्यक्ष की तरफ से टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर 29 दिसंबर 2024 को शराब के साथ एक बाइक पकड़ी गई थी। बाइक चेक पोस्ट पर ही विभागीय अभिरक्षा में रखी गई थी। उत्पाद थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने दर्ज कराये गए मुकदमे में बताया है कि बीते 2 मई को जब वे चेक पोस्ट पर गए तो बाइक वहां नहीं मिली। वहां तैनात कर्मी भी बाइक के बारे में कुछ नहीं बता सके। ऐसे में आशंका जताई गई कि किसी ने बाइक चुरा ली है। (बक्सर से मनोज सिंह)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.