बोकारो, मार्च 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र में मंगलवार को चेक पोस्ट के पास भारी जाम लग गया। जिससे लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर निगम में मेयर और वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। इसमें सभी नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय में शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद सभी जनप्रतिनिधि अपने काफिले के साथ नगर भ्रमण के लिए निकले। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहनों का काफिला सड़कों पर निकलने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। शाम के समय चास चेक पोस्ट के समीप काफिले के गुजरने के कारण जाम लग गया। काफिले के चलते एक तरफ का मार्ग बंद कर दिया गया था, जिससे दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए केवल एक ही लेन बची। इसी वजह से यातायात पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.