प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 27 -- प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के पर्वतपुर पूरे नगिया निवासी धर्मेंद्र कुमार पटेल को लखनऊ इंदिरा नगर के फार्च्यून फ्लैट निवासी शरद वर्मा की पत्नी प्रीती वर्मा ने चेक दिया था। आरोप है कि 25 मार्च को प्रीती और उसके पति शरद वर्मा धर्मेंद्र को फोन कर चेक चोरी करने का आरोप लगाते हुए गोली मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने मामले में शरद और उसकी पत्नी प्रीती के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...