बांदा, जुलाई 5 -- कालिंजर। ससुराल जा रहा युवक चेकडैम में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। मृतक के परिजनो ने ससुराली जनो पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के तरहटी कालिंजर निवासी सहीरूददीन ने बताया कि उसका 36 वर्षीय चचेरा भाई गुलाम नबी पुत्र भुन्नू शनिवार की शाम अपनी ससुराल सकतपुर जाने की बात कह कर घर से निकला था। तभी पैर फिसल जाने से चेक डैम में डूबकर मौत हो गई। सुबह उसका शव ग्रामीणो ने उतराते हुए देखा तो कुछ लोगो ने उसे पहचान लिया। मामले की जानकारी परिजनो को दी। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की म...