चेक डैम निर्माण में कम मजदूरी देने का आरोप, मजदूरों ने की शिकायत
गुमला, मई 28 -- कामडारा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बाम्हनडीह गांव स्थित बाघलता नाला पर निर्माणाधीन चेक डैम में कार्यरत मजदूरों ने संवेदक पर कम मजदूरी भुगतान करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मजदूरों ने कामडारा के जिला परिषद सदस्य दीपक कंडुलना को आवेदन सौंप र सरकारी दर से मजदूरी दिलाने की मांग की है। चेक डैम निर्माण कार्य में कुल 27 महिला व पुरुष मजदूर कार्य कर रहे हैं। मजदूरों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लगे मिस्त्रियों को प्रतिदिन पांच सौ रूपये मजदूरों को तीन सौ रुपये की दर से भुगतान किया जा रहा है,जो सरकारी निर्धारित मजदूरी दर से काफी कम है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य दीपक कंडुलना ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मामले को उपायुक्त गुमला एवं श्रम अधीक्षक के समक्ष उठाया जाएगा। साथ ही मजदूरों को सरकारी दर से मज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.